मऊ जनपद में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला अधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालय (सभी बोर्ड) 9 जनवरी और 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।
यह आदेश जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर पर ही रखें।
