संपूर्ण समाज सनातन के लिए जीता है जीता रहेगा - अम्बेश

मऊ-हिंदू समाज को एकत्रित करने के लिए विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन मऊ जिले के सोनी धापा के प्रांगण में रविवार को किया गया!
 सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बलिया विभाग के विभाग प्रचारक अम्बेश जी ने कहा कि  हिंदू संस्कृति क्या है इसकी व्याख्या क्या है पूज्य संतों द्वारा बताया गया सनातन जो चिर पुरातन है लेकिन वास्तव में सनातन धर्म जीवन जीने की प्रेरणा  है सनातन केवल एक धर्म नहीं सनातन धर्म जीवन जीने की शैली है हिंदू समाज की एकजुटता से से ही समाज में परिवर्तन संभव है भारत में गुलामी का सबसे बड़ा कारण हम सभी का संगठित ना होना था इसलिए देश के उत्थान के लिए पूरे हिंदू समाज को एकजुट होना जरूरी है सनातन को पूजा पाठ तक ही सीमित ना करें पूजा के साथ-साथ शास्त्र और शस्त्र  में भी निपुण होने की आवश्यकता है पूर्व में 1 जनवरी को नए साल के रूप में सभी लोग मानते थे लेकिन आज पूरा हिंदू समाज आज मथ और मंदिरों की तरफ 1 जनवरी को जाता है घरों में जो बच्चे हैं उनको संस्कार सीखना पड़ेगा अपने धर्म के बारे में बताना पड़ेगा अपने महापुरुषों के बारे में ज्ञान देना पड़ेगा यह सब घर के मातृशक्ति को करना पड़ेगा!
दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल क्या हमें ऐसे ही आजादी मिल गयी नहीं अनेकों महापुरुषों अपने खून का बलिदान दिया कितने मतों के पूत भारत की आजादी के लिए इस मिट्टी में मिट गए आज के परिवेश को उन महापुरुषों को याद करना पड़ेगा उनके संस्कारों को याद करना पड़ेगा उनके बलिदानों को याद करना पड़ेगा यह आजादी हमें कैसे मिली आने वाली हमारी पीढ़ी को बताना पड़ेगा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सर्वेश जी ने किया  कथावाचक रितेश जी, मातृशक्ति कंचन तिवारी जी मंच पर उपस्थित थे कार्यक्रम में सह जिला संघ चालक माननीय योगेंद्र जी, नगर संघ चालक माननीय सुनील जी, सह विभाग कार्यवाह देवेंद्र जी, नगर प्रचारक कुमार रितेश जी, नगर कार्यवाह अंबरीश जी सह कार्यवाह मधुकर जी प्रवीण जी जिला प्रचार प्रमुख प्रिंस जी, सह प्रचार प्रमुख किशन जी, राजेश जी अविनाश जी हर्ष जी राजू जी विकास जी डॉक्टर रोली  सिंह जी,सुनील यादव जी,धर्मेंद्र जी एवं समस्त हिंदू जनमानस उपस्थित रहे।