राज्य महिला आयोग ने  महिलाओं की सुनी समस्याएं,32 मामलों में से 8 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण





उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती  गीता बिंद जी द्वारा पी० डब्लू० डी डाक बंगला मऊ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मामलों को सुनते हुए कार्यवाही की गई। कुल 32 मामले प्राप्त हुए जिसमे 8 मामलों का त्वरित निस्तारण हुआ, शेष मामलों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
ग्राम पंचायत सराय रघुनाथपुर में जन चौपाल लगाया गया, जिसमें लगभग 80 से 85 महिला एवं पुरुषों ने प्रतिभाग किया। जन चौपाल में माननीय सदस्य द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को अन्य समस्याएं हेतु तत्काल निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ श्वेता त्रिपाठी द्वारा महिला सशक्तिकरण व विभागीय योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। माननीय राज्य महिला आयोग द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। चौपाल में उपस्थित महिलाओं तथा पुरुषों से अपील भी किया कि प्रत्येक व्यक्ति वृक्षारोपण करें, जिससे पर्यावरण संतुलित हो सके।