मऊ में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सहादतपुरा पेट्रोल पंप पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक प्रदर्शनी लगाई गई है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने फीता काटकर किया।
प्रदर्शनी में भाजपा के 46 वर्षों की यात्रा को दर्शाती दुर्लभ तस्वीरें लगाई गई हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक सफर सहित पार्टी के अन्य बैनर पोस्टर लगाए गए। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ जनों की राजनैतिक संघर्षों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं।
साथ ही प्रदेश के सभी भाजपा मुख्यमंत्रियों और जिले के पूर्व भाजपा अध्यक्षों के चित्र भी लगाए गए हैं।
जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि भाजपा ने अपनी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। अटल आडवाणी और मोदी के नेतृत्व में सुशासन को प्राथमिकता मिली। पार्टी 140 करोड़ देशवासियों तक अपनी पहुंच बना रही है।
साथ ही कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी के करोड़ों सदस्य हैं। वे 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास' के मंत्र पर काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर राकेश मिश्रा अशोक सिंह संजय पांडेय संगीता द्विवेदी रमेश राय संजीव जायसवाल कृष्णकांत राय सचिंद्र सिंह मीना अग्रवाल राघवेंद्र शर्मा यशपाल सिंह रामानुज सिंह प्रतीक जायसवाल सूरज चौहान नीतीश गोंड सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।