प्रदेश में 14 जिलों के डीएम का हुआ तबादला, जाने किसका हुआ ट्रांसफर

लखनऊ। प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. लखनऊ, कानपुर, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, मथुरा समेत 14 जिलों के डीएम का तबादला हो गया है। बुलंद शहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश को अब मथुरा का डीएम बनाया गया है। वहीं मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को अब आगरा के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुल्तानपुर की जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को राज्य कर विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है।

वर्तमान सचिव ईशान प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह को मेरठ का जिलाधिकारी बनाया गया है। बांदा के जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकारण के अपर मुख्य कार्यवाहक अधिकारी बनाया गया है। बागपत के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को कानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
कानपुर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। अलीगढ़ के जिलाधिकारी विशाख जी को लखनऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। सुहास एल. वाई को महानिदेश युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के उत्तर प्रदेश के प्रभार से अवमुक्त किया गया है। आगरा की आयुक्त रितु माहेश्वरी को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है।

प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। बिजनौर के जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण की निदेशक जे रीभा को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव शशांक त्रिपाठी को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है।