डॉ मनीष राय ने हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली

 बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लाड़नपुर कोपागंज मऊ के चिकित्सा शिक्षक एवं छात्र छात्राओं द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय आयोग भारतीय चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के अनुपालन के सन्दर्भ में स्वास्थ्य एवं  आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार हेतु जनमानस को जागरूक करने के लिए  स्वास्थ्य  जागरूकता  रैली का आयोजन किया गया ।रैली को हरी झण्डी़ दिखाकर संस्था के निदेशक डां  मनीष कुमार  राय ने बापू मेडिकल कालेज से आरम्भ किया साथ में लगभग 250 छात्र छात्राओं ने आयुर्वेद  प्रेरक नारा               आयुर्वेद का सपना है-कल का भारत अपना है).                                       सुन लो भाई सुन लो बहना -आयुर्वेद  है सबका गहना
आयुर्वेद का करो प्रचार-रोगमुक्त हो आगन द्वार
आदि नारा देते हुए रैली बापू कॉलेज  से कसारा मोढ़ तक  आयोजित की गयी रैली में संस्था के निदेशक  डॉ  मनीष कुमार राय, डां. राघवेन्द्र ,डां प्रभात गुप्ता ,डां.उपेन्द्रनाथ,डां विनित शर्मा ,डांसुरेश यादव डां प्रिति सिंह,डां श्वेता सिंह, डां पुष्पा डां बी.राय तथा सभी प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया