भाजपा कार्यकर्ताओं के मंडल अध्यक्ष तथा सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल अध्यक्षों तथा सदस्यता अभियान की टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
     जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने मंडल अध्यक्षों तथा सदस्यता अभियान के टीम के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान अब रफ्तार पकड़ने लगा है। जिले के सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को धार देने के लिए कमर कस ले। यह अभियान शीर्ष नेतृत्व के देख रेख में चलाया जा रहा है। सभी मण्डल अध्यक्ष अधिक से अधिक लोगो को भाजपा का सदस्य बनाते हुए पार्टी की ताकत को बढ़ाए।
      इस अवसर पर राकेश मिश्रा रामाश्रय मौर्य संतोष राय राधेश्याम सिंह पूजा राय कृष्ण कांत राय संतोष सिंह आकाश मल्ल राघवेंद्र शर्मा सुनील यादव धर्मेंद्र राय राहुल उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।