रोटरी क्लब मऊ के तत्वावधान में पुलिस लाइन में रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न


मऊ। पुलिस लाइन में रोटरी क्लब के तत्वाधान में रक्षाबंधन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान क्लब के परिवार की बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बाधां।  वही महिला पुलिसकर्मियों ने रोटरी क्लब के सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधा।साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया। 
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एएसपी महेश ​सिंह अत्री और क्षेत्राधिकार नगर अंजनी कुमार पांडे मौजूद रहे। सर्वप्रथम बच्चियों ने दोनों लोगों को राखी बांधा। इसके बाद रक्षाबंधन कार्यक्रम में अन्य पुलिस कर्मियों को भी राखी बांधी गई। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह,सचिव पुनीत श्रीवास्तव और कार्यक्रम के संयोजक मनीष तानवानी ने बुके देकर अति​थियों का स्वागत किया। रक्षाबंधन कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन परिसर में ही पौधारोपण किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से शमीम अहमद,डा.एचएन सिंह,डा.एससी तिवारी, डा.असगर अली, डा.संजय सिंह,अजीत कुमार सिंह, डा.एके रंजन,डा.खालिद,एसपी दूबे,सचिन्द्र सिंह,डा.अजय सिंह,डा.एके मिश्रा आदि सदस्य मौजूद रहे।