कैबिनेट मंत्री ने देशभक्ति और भजन सुनाया


मऊ उत्तर प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ महादेव मंदिर पर भव्य कार्यक्रम देख अपने को रोक नहीं पाए और धार्मिक अनुष्ठान की तरफ अपना मन लगा लिया और फिर क्या शुरू हो गए भजन कीर्तन खुद लोगों को भजन कीर्तन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिए। जबकि हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए दिल दिया है जान भी देंगे देशभक्ति गीत भी सुन कर लोगों को भाव विभोर कर दिए। यहां मंच के सामने बैठे लोगों ने मंत्री के ऐतिहासिक कार्यों को खूब सराहा।