एक शातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से चोरी की मोटर समरसेवल,एक अदद मोनोब्लाक मोटर,तमन्चा व कारतूस तथा कार स्विफ्ट डिजायर बरामद


पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहें अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेश सिंह अत्री व क्षेत्राधिकार थाना रानीपुर पुलिस को  पिरुवा रोड के गेट के पास एक कार रास्ते मे खड़ी हुई दिखाई दी जिससे पुछताछ की गई तो उसके द्वारा नाम पता मनोज यादव पुत्र राम आधार यादव निवासी ग्राम नेवादा थाना रानीपुर जनपद मऊ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 115/2024 धारा 305ए बीएनएस व मु0अ0सं0 120/2024 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित चोरी की मोटर समरसेवल एक एचपी, एक अदद मोनोब्लाक मोटर 3 एचपी व एक अदद नाजायज तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ कड़ाई से पूछताछ पर पता चला कि 1. अभिषेक यादव पुत्र रामविलास यादव निवासी जगदीशपुर कुड़िया थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ 2. गोलू यादव उर्फ युवराज यादव पुत्र शिवकुमार यादव निवासी सुहवल थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ, 3. धर्मेन्द्र यादव पुत्र चन्द्रबली यादव निवासी मोलनापुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ हम चारो लोग एक साथ मिलकर चोरी/छिनैती करते थे । इस सम्बन्ध में पंजीकृत उक्त अभियोग में धारा 317(2), 317(4) बीएनएस व 3/25 आयुद्ध अधिनियम के अर्न्तगत धाराओं की बढोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया। तथा धटना में प्रयुक्त वाहन को अन्तर्गत 207 एमवी एक्ट सीज किया गया ।