राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर भारत के संयोजक मुरली मनोहर पाण्डेय को झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूथ के तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मुरली मनोहर इसके पूर्व में भी झारखण्ड विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक रहे हैं। और झारखण्ड में अच्छी सफलता भी मिली है। मुरली मनोहर पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 धीरज शर्मा जी के नेतृत्व में गोवा में आयोजित कैडर कैम्प जो 21 अगस्त से 22 अगस्त तक की गयी थी में देशभर के राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कैडर कैम्प में राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 धीरज शर्मा नें कहा कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने युवा शक्ति को पहचानें कैडर कैम्प से वापस आने के बाद श्री पाण्डेय ने कहा कि आज देश में निरन्तर बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। मॅहगी शिक्षा से आम जनमानस के मीडियम वर्ग के लोगों को अपने बच्चो को पढ़ाना लिखाना बड़ी मुस्किल होती जा रही है। ऐसे में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई लड़ेगी। वन नेशन वन एजूकेशन प्रणाली देश में लागू हो स्नातक तक की शिक्षा निःशुल्क हो। टेक्नोलाजी के क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ब्याज रहित एजूकेशन लोन दिया जाय। युवा और विद्यार्थी आयोग का गठन हो। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध करायी जाय। ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी। उ0प्र0 में छात्रसंघ की बहाली को लेकर भी आन्दोलन चलाया जायेगा। सितम्बर के पहली सप्ताह में छात्र संघ बहाली के जनमत हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। लोक तंत्र की प्रथम पाठशाला छात्रसंघ होती है जिसपर उ0प्र0 सरकार ने रोक लगा दिया है। श्री पाण्डेय ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखण्ड में चुनाव अभियान की शुरूआत सितम्बर के पहले सप्ताह से कर दिया जायेगा। वहीं उ0प्र0 में चरणबद्ध तरीके से बूथ स्तरों का गठन एवं सदस्यता अभियान पहली सितम्बर से चलाया जायेगा। पूरे प्रदेश में लगभग 200 विधानसभाओं में बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार देनें का योजना बनाया गया है। एवं 5 लाख कार्यकर्ता बनाये जानें का संकल्प लिया गया है। प्रथम चरण समाप्त होनें के बाद द्वितीय चरण नवम्बर की पहली सप्ताह से शुरू किया जायेगा। वहीं पाण्डेय ने कहा कि हरियाणा, जम्मू काश्मीर एवं महाराष्ट्रा में जनमत मेरे साथ है तीनों प्रदेशों में पुनः एक बार सरकार बनायेगंे। चुनाव की तैयारियॅ शुरू हो गयी हैं तीनो प्रदेशों में कैडर कार्यकर्ताओं को लगा दिया जायेगा। झारखण्ड भी चुनाव की तिथि की घोषणा होने से पहले ही सारी तैयारी कर ली जायेगी तथा झारखण्ड में चुनाव की तैयार बहुत जोरेा पर चल रही है।
