आज सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के सभागार में महान् स्वतंत्रता सेनानी,मऊ विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के ख्यातिलब्ध अधिवक्ता, विख्यात कानूनविद , ग्राम सभा परदहा के माटी के लाल, बैरिस्टर स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष लालजी पाण्डेय ने कहा कि बाबू पद्मनाथ सिंह जिले की आन बान शान रहे हैं। मऊ का प्रथम विधायक होने का गौरव भी उन्हें प्राप्त रहा है। जन्म जयंती के अवसर पर 25 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। पूर्व पदाधिकारियो और वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री अजय कुमार सिंह, ऋषिकेश सिंह, राजा दिनेश सिंह, अश्वनी सिंह सोना आलम, फहीम अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता उपमन्यु राय, शंभू नाथ सिंह रविंद्र लाल श्रीवास्तव, सदानंद राय, बृजभान पाल, समेत सैकड़ो अधिवक्ता श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे। महामंत्री राजेश सिंह राज ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
