प्राथमिक विद्यालय कइयाँ पर विद्यालय परिवार द्वारा श्री कृष्ण जन्माेत्सव मनाया गया एवं विद्यालय की बच्चियों द्वारा रासलीला की मनोहारी प्रस्तुति दी गयी। छात्र छात्राओं को श्रीकृष्ण व राधा रानी के रूप में सजाकर उनके बाल लीला से बच्चों को अवगत कराया गया। शिक्षक अंजनी कुमार सिंह ने बच्चों को भारत की भव्य सनातन संस्कृति से परिचित कराते हुए कहा कि लोक कल्याण के लिए ईश्वर विविध रूप में अवतरित होते हैं। श्री कृष्ण भगवान ने गीता का ज्ञान देकर निष्काम कर्म करने की प्रेरणा दिया है। विद्यालय की छात्राओं अंजलि,यासमीन, नंदिनी, लक्ष्मी, अनुष्का, अंशु द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं अंजलि, नन्दिनी तिवारी, सरिता सिंह, मीना ने छात्र छात्राओं को सजाने में विशेष योगदान दिया। विद्यालय के शिक्षक अंजनी कुमार सिंह, राजेश कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से विवेक कुमार सिंह, लालसा सिंह, बृजेश, एकमी, शारदा, जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
