महिला एच्छिक ब्यूरो के प्रयास से 08 दंपती साथ साथ रहने को हुए राजी, 79 मामलों में से 29 मामलों का हुआ निस्तारण


पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में  महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक पुलिस कार्यालय में सम्पन्न हुयी। इस दौरान एच्छिक ब्यूरो के सदस्यो के समक्ष कुल 79 मामले आये जिसमें एच्छिक ब्यूरो के सदस्यो के प्रयास से 29 मामलों का निस्तारण हुआ तथा 08 दंपति पिन्टू/सुशीला, निर्मला/धर्मेन्द्र, हेना/इरफान, सानिया/शफीक, माधुरी/राजेश, रुबी/आनन्द, वैशाली/आशीष, जफरूल/नुज़हत आपसी मतभेद भुलाकर एक दुसरे के साथ रहने को राजी हुए। 05 मामले में एफआईआर का निर्णय तथा 16 फाईलें पक्षकारों की उदासीनता से बन्द की गयी । क्षेत्राधिकारी नगर मऊ श्री अंजनी पान्डेय ने बैठक में उपस्थित होकर कमिटी से बातें कीं। एच्छिक ब्यूरो की बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद, उ0नि0 समरजीत यादव, म0आ0 पुनम पाल, राजलक्ष्मी त्रिपाठी, शालिनी मौर्या उपस्थित रही ।