रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य पदार्थों के दुकानों पर लगातार छापेमारी।

 
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र के निर्देश पर आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिठाईयां एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 14 अगस्त से प्रारंभ छापेमारी की कार्रवाई अनवरत जारी है। दिनांक 14 एवं 16 अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया ताजपुर स्थित मिष्ठान निर्माण इकाई श्री प्रसाद प्रोडक्शन से बेसन,छेना मिठाई,खोया तथा मधुर मिलन मिठाई, चिरैयाकोट स्थित प्रतिष्ठान यस स्वीट हाउस से गुलाब जामुन चिरैयाकोट स्थित श्री सूबेदार मद्धेशिया के प्रतिष्ठान से डोडा बर्फी, चिरियाकोट स्थित प्रतिष्ठान एस एस स्वीट एंड केक से परवल मिठाई, रायपुर स्थित दीपक गुप्ता के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई, रायपुर स्थित श्री अनिल जायसवाल के प्रतिष्ठान से बेसन,रायपुर स्थित श्री सुनील मोदनवाल के प्रतिष्ठान से खोया, राम वन काझा स्थित प्रतिष्ठान सावन स्वीट हाउस से बेसन लड्डू, बकवल मोड़ स्थित श्री ओम शंकर प्रसाद के प्रतिष्ठान से गुलाब जामुन, बकवल मोड़ स्थित प्रतिष्ठान द्वारका स्वीट से छेना मिठाई, बकवल मोड़ स्थित प्रतिष्ठान उदय स्वीट से बूंदी लड्डू, वन देवी स्थित प्रतिष्ठान महाकाल स्वीट से मिल्क केक, बड़वा गोदाम स्थित प्रतिष्ठान अच्छे लाल किराना स्टोर से बेसन, बढुआ गोदाम स्थित श्री कृष्ण प्रताप के प्रतिष्ठान से बेसन लड्डू तथा रामवन काझा स्थित प्रतिष्ठान गुप्ता किराना से बेसन का नमूना लिया गया। संग्रहित नमूनों को जांच के वास्ते राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया जा चुका है।इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 17 अगस्त को दोहरीघाट स्थित प्रतिष्ठान अनमोल स्वीट से पनीर,खोया एवं छेना मिठाई तथा दोहरीघाट स्थित  प्रतिष्ठान जय माता दी इंटरप्राइजेज से किसमिस का भी नमूना लेकर जांच हेतु प्रेषित किया जा चुका है। इसके अलावा आज दिनांक 18 अगस्त को भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य एवं मिठाई की दुकानों से नमूने संग्रहित किए गए है। आज सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सुरेश मिश्रा के निर्देशन में देवेंद्र सिंह यादव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ के नेतृत्व में जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल द्वारा बहादुरपुर मोड भीटी स्थित मधुर स्वीट से कलाकंद, बस स्टेशन रोड स्थित छीर सागर स्वीट से छेना मिठाई, पेड़ा और बर्फी के नमूने संग्रहित किए गए सहायक आयुक्त ने खाद्य  कारोबार कर्ताओं को चेतावनी दी है कि प्रतिष्ठान में साफ सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा जिन खाद्य कारोबार कर्ताओं के पास वैध खाद्य पंजीकरण व अनुज्ञप्ति नहीं है वह अविलंब अपना पंजीकरण करा ले अन्यथा बिना खाद्य पंजीकरण व अनुज्ञप्ति के खाद्य कारोबार करते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत चलाया जा रहे विशेष अभियान के दौरान जनपद मऊ के विभिन्न बाजारों से आज दिनांक 18 अगस्त 2024 तक कुल 25 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजे जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के लिए मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को विशेष निर्देश दिए हैं।