सबसे अच्छे रिश्ते राखी के रिश्ते होते हैं--जितेंद्र राखोलिया



रोटरी क्लब प्राइड मऊ के सदस्यों ने इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार कुछ अलग तरीके से मनाया।
क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र राखोलिया के साथ सभी सदस्य कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मोहम्मदाबाद गोहना में जाकर वहां की छात्राओं से राखी बंधवाई साथ ही वहां पर ड्यूटी कर रही  महिला कांस्टेबल किरण पाल एवं उनकी सहयोगी ने भी प्राइड के सदस्यों के कलाई पर राखी बांधी और साथ में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।
  यह एक अलग तरीके की सोच थी कि आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययन कर रही छात्राओं को रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए वह मुश्किल से ही छुट्टी  मिल पाती  है, अतः क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र राखोलिया ने उनके साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने का निर्णय किया।
 इस अवसर पर जितेंद्र राखोलिया ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार पवित्र त्यौहार होता है एवं सबसे अच्छे रिश्ते राखी के होते है  जो निस्वार्थ होते है । यहां पर रह रही कुछ छात्राएं तो अपने घर पर त्यौहार मनाने  चली जाती है लेकिन जो घर नहीं जा पाती है  उनके साथ त्यौहार मनाने में जो आत्मीय खुशी मिली वह शब्दों में नहीं कहीं जा सकती। सभी बहनों को  अपने भाइयों को राखी बांधने की इच्छा रहती है जिसको हम लोगों ने यहां आकर उसे  पूर्ण  किया। इन बहनों को उपहार स्वरूप  मिठाई, फल एवं चॉकलेट दिए गए।
 इस आयोजन पर वहा की वार्डन किरण सिंह और अन्य शिक्षिकाएं क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र राखोलिया, कार्यक्रम संयोजक मुमताज अहमद, अरुण अग्रवाल, विनोद वर्मा,सुशील अग्रवाल , विशाल शर्मा,अमित सिंघल,गिरिराज शरण अग्रवाल,राजेश तुलस्यान, अनूप खंडेलवाल,रत्नेश सिन्हा,पंकज खंडेलवाल उपस्थित थे।
इसी क्रम में रोटरी क्लब प्राइड के युवाओं द्वारा प्रोजेक्ट राखी फाॅर सोल्जर्स के तहत  (पी० एम० श्री कम्पोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर)में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्राइड मऊ की टीम द्वारा राखी बनाने की सामग्री बच्चों को दी गई जिसमें बच्चों ने अपना कौशल दिखाते हुए कलात्मक व सृजनात्मक राखियाँ बनाई। जिसमें प्राइड मऊ की टीम द्वारा बच्चों को अपनी राखी बनाना व अपनी राखी को भेजने का महत्व बताया। बच्चो के उत्साहवर्धन के लिए हमने उनको सर्टिफिकेट भी दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य, शिक्षकगणों का सहयोग व अध्यक्ष रोट0 आकाश जायसवाल, सचिव रोट0 सूर्यांशु सर्राफ, रोट0 रचित , रो0 सिद्धांत, रो0 वेदांत, रो0 वरुण शर्मा उपस्थित रहे।