भाजपा की जनपद स्तरीय कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक एस आर प्लाजा भुजौटी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

भारतीय जनता पार्टी की जनपद स्तरीय कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक एस आर प्लाजा भुजौटी में सम्पन्न हुई।
        बैठक के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री तथा लोकसभा को ध्यान में रखते हुए आजमगढ़ मण्डल के कलस्टर इंचार्ज सूर्यप्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
       मुख्य अतिथि ने आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त उपस्थित महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। श्री शाही ने कहा की एक बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सब को अब पूरी तैयारी से क्षेत्र में उतरना है। 
      कृषि मंत्री ने कहा की बूथ लेवल का माइक्रो मैनेजमेंट हमे विजय बनाएगा इसलिए हम सब को बूथ कमेटियों को सक्रिय बनाना है। लोकसभा को जीतकर हमें अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करानी है। कृषि मंत्री ने लोकसभा प्रबंधन समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वाहन किया। कृषि मंत्री ने मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा की वह इसकी चर्चा आम जनमानस में करे तथा लाभार्थियों से संपर्क करें। शीर्ष नेतृत्व का निर्देश है की हुए एक एक वोट बूथ तक ले जाकर पोल करवाना है तथा भरी मतदान से चुनाव जितना है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है 370 पार अतः हम सब की जिम्मेदारी है की इस नंबर तक पहुंचने में हम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
       स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने तथा संचालन महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने किया।
    इस अवसर पर लोकसभा संयोजक मुन्ना दूबे प्रभारी देवेंद्र सिंह विधायक रामविलास चौहान शकुंतला चौहान सुनील कुमार गुप्त हरिनारायण राजभर अखिलेश तिवारी उमेश पाण्डेय बजरंगी सिंह पूनम सरोज कृष्ण कांत राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।