सिंधी समाज मऊ द्वारा झूलेलाल महोत्सव (बहराणा साहब )बड़े ही धूमधाम से सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी गुरुद्वारा में मनाया गया जिसमें सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल सांई की प्रतिमा पर सभी श्रद्धालु जन व समाज के सभी लोगों ने दीप जलाकर पूजन अर्चन किया ।
सिंधी समाज के सभी लोग सिंधी गीतों पर '"आयो लाल झूलेलाल" व अन्य भक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना आरती की । पूजा अर्चना के बाद तरह-तरह के प्रसाद ,शरबत ,नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी । पूजन अर्चन होने के पश्चात झांकी निकाली गई । जो सिंधी कॉलोनी रौजा, चौक ,होते हुए रेलवे फाटक ,बाल निकेतन के रास्ते भीटी स्थित तमसा नदी के पावन तट तक बैंड बाजे व डी.जे. के साथ भव्य शोभ यात्रा निकालकर तमसा नदी के तट पहुंचे वहां विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद सवॅ समाज की खुशहाली की कामना की गई । सर्व समाज के हित में झोली फैला कर झूलेलाल सांई से पल्लव के माध्यम से अरदास की गई अंत में पूजन अर्चन के बाद सिंधी धर्मशाला में भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद रूप में भंडारे को ग्रहण किया।
पुलिस प्रशासन का भी काफी सराहनीय योगदान रहा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी समाज के मुखिया दिलीप रतवानी जी, अशोक रतवानी जी, ओम प्रकाश खुशवानी जी, अशोक तानवानी जी, दिलीप, मनोज, हरीश, कैलाश, रोशन, महेश, राकेश, रवि, पार्वती देवी, भावना देवी, राजकुमारी, प्रियांशी, खुशी, एंजेल, सृष्टि आदि सभी ने मिलजुल कर अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल का पूजा अर्चन किया ।
