पतंजलि परिवार द्वारा सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12 जनवरी को

पतंजलि परिवार- मऊ की बैठक मधुबन तहसील में आयोजित की गई। युवा भारत राज्य प्रभारी बृज मोहन नें बैठक को सम्बोधित करते हुआ कहा की मधुबन तहसील जिले का आदर्श कार्य करने वाला तहसील है, उन्होंने तहसील के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्त्ता बंधु बधाई व शुभकामनायें दीं।
आगे उन्होंने कहा कि पतंजलि युवा भारत उत्तर प्रदेश पूर्व द्वारा 25 दिवसीय विशेष कार्यकर्ता निर्माण सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा भारत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर प्रारम्भ होने जा रही है, इस कार्यक्रम में युवाओं को योग से जोड़कर उनको सही मार्गदर्शन करना है। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ कर स्वस्थ भारत के सपने 
राज्य प्रभारी बृज मोहन नें कहा कि आने वाले समय में युवा भारत द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए विद्यार्थी योग संस्कार शिविर आयोजित किया जाएगा जिससे बच्चे प्रारम्भ से ही योग से जुड़ें। युवा भारत सह राज्य प्रभारी राजन वैदिक नें युवाओं को इस विशेष योग ट्रेनिंग में जुड़कर योग को विस्तार देने के लिए आह्वान किया। साथ ही योगासन खेल के बारे में जानकारी दी।
महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी संगीता द्विवेदी नें कहा की समाज में महिलाओं को योग से जोड़कर उनकों पूर्णरूप से स्वस्थ रखना ही अपना ध्येय है, क्योंकि मातृशक्ति स्वस्थ होगी तभी हमारा समाज और राष्ट्र स्वस्थ होगा।
युवा भारत जिला प्रभारी कन्हैया बरनवाल नें जिले में योग को बढ़ाने के लिए युवाओं को जुड़ने के लिए प्रशिक्षण शिविर में जुड़ने का अपील किया।
इस अवसर पर भारत स्वाभिमान तहसील प्रभारी सुरेंद्र चौहान, पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी रामदुलारे, मानवेन्द्र मल्ल, राकेश मल्ल, बृजेश राजभर, हरिशंकर यादव, सतेंद्र मल्ल, विनोद कुमार, अश्वनी मल्ल, विमल मल्ल, सुनील एवं रीता उपस्थित रहे।