जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण दिनांक 01 जनवरी 2024 से दिनांक 14 जनवरी 2024 तक जनपद में संचालित सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा लाभार्थियों को ड्राई राशन के रूप में (टी०एच०आर०) पुष्टाहार का वितरण, वजन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग, निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन तथा अन्य शासकीय कार्य नियमित रूप से सम्पादित किया जायेगा।
HomeUnlabelled
अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण जनपद में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र 1 जनवरी से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे
