सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।


मऊ नगर के सिकटियां स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल मऊ स्कूल में क्रिसमस पर्व उत्साहपूर्वक क्रिसमस पर्व मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में छात्र छात्राओं द्वारा क्रिसमस ट्री को बहुत ही आकर्षक रूप में सजाया गया, बच्चों ने इस पावन पर्व को अद्‌भुत रूप में प्रस्तुत किया। विद्यलाय के नौनिहाल दलों के द्वारा मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत सुन्दर न्नृत्य, भाषण, एकांकी एंव ईसामसीह के जीवन-दर्शन पर आधारित

सुन्दर झांकी निकाली गई। विद्यलाय के प्रधानाचार्य माननीय श्री संदीप कुमार दुबे जी ने बच्चों को प्रभु यीशु के जन्म और सांता क्लाज के बारे में बताया।

अन्त में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य "श्री रविप्रताप शर्मा जी" ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए बच्चों को यह संदेश दिया कि क्रिसमस का अर्थ देना होता है अर्थात् प्रभु जो भी हमे देते है चाहे वो सुख हो दुःखा हो उसे सहर्ष स्वीकार करना चाहिए कभी भी दुःख में धैर्य नही खोना चाहिए। यह पर्व सद्‌भावना एवं खुशियों का सौबर पर्व है। जीवन में आशावादी दृष्टिकोण ही सफलता का आधार होता है।