''पुलिस स्मृति दिवस'' के अवसर पर पुलिस लाईन स्थित शोक सभा स्थल पर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय द्वारा विगत एक वर्ष में वीरगति प्राप्त पुलिसजनों को नमन करते हुये श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुये शोक सलामी दी गयी। साथ ही साथ, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष प्रतिसार निरीक्षक व उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
01 सितम्बर 2022 से 31 अगस्त 2023 तक की अवधि में सम्पूर्ण भारतवर्ष में कर्तव्य की वेदी पर 188 पुलिसजनों ने अपने प्राण न्योछावर किये। इनमें उत्तर प्रदेश के 03 पुलिसजन क्रमशः आरक्षी संदीप निषाद, आरक्षी राधवेन्द्र सिंह एवं आरक्षी भेदजीत सिंह सम्मिलित है। कर्तव्य पालन में आत्म बलिदान करने वाले इन वीरों के पराक्रम से प्रदेश का सम्पूर्ण पुलिसबल गौरवान्वित है। इन वीर पुलिसकर्मियों का राष्ट्र प्रेम, समर्पित भाव एवं प्राणों का बलिदान भावी पीढ़ी को भी कर्तव्यपथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।