राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, श्री रामेश्वर के मार्गदर्शन में अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पास्को, मऊ श्री राजवीर सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक जिला कारागार, मऊ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जागरूकता शिविर में उपस्थित बंदियों को बंदियों के अधिकार एवं संरक्षण,प्ली बारगेनिंग,436 ए तथा पास्को अधिनियम इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
अभिनय कुमार मिश्रा, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ ने बताया कि दिनांक 8 जुलाई 2023 को मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु तथा दिनांक 12 अगस्त 2023 को एन आई एक्ट संबंधी मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त लोक अदालत में वादकारीगण अपने लंबित मामलों का निस्तारण करा कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
