बढुवा गोदाम बाइपास मार्ग की बदहाल स्थिति सड़क पर बने गड्ढों जल भराव तथा नाला निर्माण की समस्या को लेकर हिंदू जागरण समिति के युद्ध ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है जिलाधिकारी मऊ को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि बढुआ गोदाम बाइपास मार्ग जनपद के महत्वपूर्ण संपर्क मार्गो में से एक है जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है इस मार्ग से स्कूली छात्र छात्राएं व्यापारी कर्मचारी किसान तथा आम नागरिक गुजरते हैं लेकिन लंबे समय से सड़क की स्थिति अत्यंत खराब और जर्जर बनी हुई है उन्होंने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है कई बार लोग सड़क की खराब स्थिति के कारण गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समुचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण बरसात के मौसम में सड़क पर भारी जल भराव हो जाता है नाला निर्माण नहीं होने से वर्षा का पानी सड़क पर जमा रहता है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है उन्होंने कहा कि बढ़ुआ गोदाम क्षेत्र व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है सड़क की जर्जर सड़क के कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है तथा ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा है उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यदि समय रहते इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है उन्होंने मांग किया कि सड़क की मरम्मत तत्काल कराई जाए और गड्ढा मुक्त बनाया जाए तथा स्थाई समाधान के लिए गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए इसके साथ ही क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नाला का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए जिससे बरसात के दौरान जल भराव की समस्या से अस्थाई राहत मिल सके उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस गंभीर समस्या से जूझ रही है लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सका जिसको लेकर जनता में भारी आक्रोश है
HomeUnlabelled
सडक पर बने गडढों जल भराव तथा नाला निर्माण की समस्या को लेकर हिन्दू जागरण समिति के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
