संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटा मऊ का लाल शक्ति
-अमेरिका में भारत और सनातनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर नवाचारों से हुए परिचित
मऊ। दुनिया के 50 देशों से 160 प्रतिनिधि अपने-अपने देशों संस्कृति, परंपराओं, लोक कृतियों का आदान प्रदान करने अमेरिका पहुंचे। जिनमें मऊ की माटी के लाल शक्ति सिंह को भारत के तरफ से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। जो लगभग एक माह तक संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवास कर लगभग सभी सदस्यों व विभिन्न स्थानों पर सहभागिता कर वतन वापसी किए।
शक्ति सिंह ने बताया कि मैं पिछले एक माह से अपने महान देश भारत और सनातनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचा। जहाँ दुनिया के 50 देशों से 160 प्रतिनिधि अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व कर रहें थे। पिछले एक माह में हम अमेरिका के अलग-अलग प्रांतो में विश्वविद्यालयों, अदालतों, सीनेट में (विधानसभा/लोकसभा) जाकर यहाँ के तौर-तरीकों और नवाचारों से परिचित हुए। यहाँ इतने दिनों से लेखक, प्रोफेसर, राजनीतिक, व्यवसायियों से मिलकर बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। सबसे बड़ी बात यह की यहां हर प्रान्त में भारी संख्या में भारतवंशी विभिन्न तरह से सेवायें प्रदानकर भारत माता को गौरवान्वित कर रहे हैं। इन सभी लोगों से बात करते हुए आप इस बात का एहसास होता है कि ये सभी माँ भारती से अत्यधिक प्रेम करते है। इतना ही नहीं उपरोक्त सभी अप्रवासी भारतीय जन्मभूमि के विकास और सम्मान के लिए कुछ योगदान भी देते है और अधिक देना चाहते है। इसके लिए इनके पास योजनायें भी हैं। शक्ति सिंह ने बताया कि इस दौरान उन्हें 50 देशो से आये 160 प्रतिनिधियों को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें हमने देश, संस्कृति और प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ते भारत के बारे में बताया। उन्होंने बताया की 50 देशों से आए प्रतिनिधियों व अमेरिका में विभिन्न स्थानों पर सहभागिता के बाद एक चीज और बड़ी मजबूती के साथ स्पष्ट हुई की पूरी दुनिया मे भारत और भारतवंशियों का सम्मान बढ़ा है।
