श्री राम कथा के मर्मज्ञ कमलेश जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि 14 जून को

श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार मऊ के जनक तथा श्री राम कथा के मर्मज्ञ कमलेश जी महाराज की प्रथम पुण्य तिथि उनके जन्म स्थल कठघरा शंकर महुली में पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा ।उक्त जानकारी देते हुए श्री  हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अग्रवाल ने  श्री सुंदर काण्ड पाठ के पश्चात बताया कि आगामी 14जून बुधवार को समिति को अपने खून और पसीने से सींच कर पुष्पित और पल्लवित  करने वाले स्मृति अवशेष कमलेश जी महाराज  की प्रथम पुण्य तिथि उनके जन्म स्थान पर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के क्रम में श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा सायंकाल श्री सुंदर काण्ड का पाठ तथा भजन कीर्तन किया जाएगा । इस अवसर पर समिति के डा राम गोपाल ने बताया कि कमलेश जी महाराज ने समिति के उत्तरोत्तर विकास के लिए अपने जीवन का अमूल्य योगदान दिया आज उन्ही के त्याग और तपस्या तथा प्रेम का परिणाम है कि मऊ जनपद ही नहीं अपितु आस पास के जनपदों में भी सुंदर काण्ड पाठ की अविरल ज्योति जल कर भक्तो के जीवन को प्रकाशित कर रही है।प्रत्येक घर में  तथा नगर के अधिसंख्य मंदिरों में मंगल वार और शनि वार को श्री हनुमान चालीसा और श्री सुंदर काण्ड की गूंज गूंज रही है।इस अवसर पर मुख्य रूप से राम प्यारे गुप्त रवि प्रकाश वरनवाल मनोज तिवारी सुनील चौबे राघवेंद्र सिंह आनंद गुप्ता मोती लाल श्री राम लोहिया अनिल शर्मा अरुण वर्मा मोहन लाल गुप्त ज्ञान चंद वर्मा अजय गुप्त कैलाश चंद संजय गुप्ता संतोष जायसवाल समेत  पचासों भक्त गण मौजूद रहे ।