सप्तम आयुर्वेद दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सप्तम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर हर घर हर दिन आयुर्वेद मुहिम के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज लाडनपुर कोपागंज मऊ के सभागार में किया गया । जिसका विषय मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता रहा इस विषय पर जिला भर के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से विजयी छात्रों को मंडल एवं राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे इस अवसर पर प्रथम पुरस्कार सोनी धापा इंटर कॉलेज की छात्रा रुचि त्रिपाठी द्वितीय पुरस्कार नीतीश पांडे डीएवी इंटर कॉलेज मऊ कु. अपराजिता मिश्रा राम लगन इंटर कॉलेज को तृतीय पुरस्कार मिला। विजय छात्र छात्राओं को बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज कोपागंज के चेयरमैन डॉ मनीष कुमार राय आनंद चौधरी भाजपा जिला मंत्री जिला आयुर्वेदिक एवं क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ जयराम यादव जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय से सरोज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज के प्रभारी होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद श्रीवास्तव सेवा निर्मित जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल राय ने पुरस्कृत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ मनीष कुमार राय ने कहा की मऊ के जो भी छात्र छात्राएं लखनऊ में मऊ का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम पुरस्कार लाएगा उसको बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की तरफ से स्कूटी इनाम दिया जाएगा इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर एन के जयसवाल डॉक्टर जेपी दुबे डॉक्टर सुरेश यादव विश्वा गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।