सुंदरकांड पाठ परिवार का दशम वार्षिकोत्सव कल राजस्थान भवन में मनाया जाएगा


हर साल की भातिं इस साल भी हनुमंत कृपा सेवा व सालासर बालाजी जी भक्त मंडल मऊ द्वारा कल 16.10.2022 रविवार को सुन्दरकाण्ड पाठ परिवार का दशम् वार्षिकोत्सव राजस्थान भवन में मनाया जाएगा 

कार्यक्रम विवरण
1. प्रातः 09:00 बजे श्री हनुमान चालीसा का 108 बार संगीतमय पाठ
_2. 12:00 बजे विशाल भण्डारा_
3. अपराह्न 03:00 बजे श्री सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ
4. सायं 04:30 बजे भजनमाला
5. सायं 07:00 बजे महाआरती उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा

आप सभी सनातन धर्मावलंबियों से सविनय निवेदन है की उक्त कार्यक्रम में सपरिवार और इष्ट मित्रों संग पधार कर प्रसाद अवश्य ग्रहण करें। 

आपकी गरिमयी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की और हमारी शोभा बढ़ेगी।विनयावत -
श्री हनुमत कृपा सेवा समिति, मऊ
श्री सालासर बालाजी भक्त मंडल, मऊ