मुख्य विकास अधिकारी ने खेलो इंडिया खेलो में प्रतिभागी खिलाड़ियों को सामग्री किट किया वितरण


भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजना के अन्तर्गत एक जिला एक खेल कार्यक्रम के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल निदेशालय उ०प्र० के सहयोग से मऊ जनपद में डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर आई०ए०एस० के कर कमलों द्वारा हॉकी खेल के चयनित बालक/बालिकाओं को हॉकी किट प्रदान किया गया। जिसके अन्तर्गत खिलाड़ियों को एक हॉकी स्टिक, एक ट्रैक शूट दो जोड़ी जूते दो जोड़ी टीशर्ट एवं दो जोड़ी मोजे प्रदान किये गये। उप कीड़ा अधिकारी द्वारा खेलो इण्डिया योजना के बारे में मुख्य अतिथि एवं सभी खिलाड़ियों को विस्तार से अवगत कराया गया एवं बताया गया कि हॉकी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण से सम्बन्धित सभी आवश्यकताओं को केन्द्र सरकार की खेलो इण्डिया योजना के तहत समस्त सुविधायें प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को आशीर्वचन दिया गया एवं खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अपनी किसी भी समस्या एवं आवश्यकता के निराकरण के लिए अपनी बात को किसी भी दिवस में आकर अपनी बात कह सकते है। 
उक्त अवसर पर हॉकी के अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह, सचिव जिला हॉकी, संजय सिंह, राकेश तिवारी, अश्वनी सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, जैनुल आबदीनोईल अली, हॉकी प्रशिक्षक सहित काफी संख्या में सभी खेल के खिलाड़ी उपस्थित रहे। अन्त में मुकेश कुमार सब्बरवाल, उप कीड़ा अधिकारी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि
गणमान्य नागरिक एवं खिलाडियों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।