मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर गर आई0ए0एस0 द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मऊ में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना के अंतर्गत 26 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दिया गया। उन्होंने बताया कि 80% से ऊपर के दिव्यांगजनों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना का लाभ पाने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कलेक्ट्रेट में आवेदन कर लाभ पा सकते है।
उक्त अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी उमाशंकर वर्मा सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
