हर घर तिरंगा अभियान को लेके एसएनएच में कर्मचारीओ को किया जागरूक ,बांटे झंडे

आज़ादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में शारदा नारायन हॉस्पिटल में आज झंडा वितरण किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टर एव कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगो को झंडा वितरण किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चैयरमेन डॉ संजय सिंह ने कहा की पुरे देश में 75 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही है ,सबको बधाई देते हुए कहा की " हर घर तिरंगा " अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज अपसटल में झंडा वितरण किया गया ताकि सभी लोग अपने घरो में तिरंगा लगाए और इस आज़ादी के अमृत महोत्सव को मनाये। आगे डॉ सिंह ने भारतीय झंडे के गौरवमयी इतिहास, इसकी महत्ता एवं भारतीय ध्वज संहिता 2002 के प्रावधानों से अवगत कराया एव आज़ादी एव भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक तिरंगे की गरिमा तथा प्रतिष्ठा को अटूट बनाये रखने हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने को भी समर्पित रहने की भी शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ एकीका सिंह ,डॉ सुजीत सिंह ,डॉ मधुलिका सिंह ,डॉ राहुल कुमार ,डॉ रुपेश के सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।