विधायक प्रतिनिधि योगेश राय ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग परिसर में सड़क सुरक्षा का शुभारम्भ माननीय विधायक रामबिलास चौहान जी के प्रतिनिधि योगेश राय जी द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर आगे बढ़ने के लिए संकेत किया गया तथा उनके द्वारा उपस्थित अधिकारीगण / कर्मचारीगण एवं बस, ट्रक, आटो, ई-रिक्शा के यूनियन अध्यक्ष / पदाधिकारीगण तथा उपस्थित आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करने हेतु सुझाव दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा गठित जॉच टीम द्वारा डग्गामार वाहनों का संचालन रोकने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाकर 4 डग्गामार वाहनों को निरूद्ध किया गया। 
उक्त टीम में उप जिलाधिकारी, सी०ओ० सिटी, ट्रैफिक पुलिस एवं ए०आर०टी०ओ० (प्रवर्तन), यात्रीकर अधिकारी रहे। 
उक्त आयोजन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती कहकशां खातून एवं यात्रीकर अधिकारी अरविन्द कुमार जैशल एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) प्रमोद कुमार गौतम, प्रधान सहायक अजय सिंह एवं प्रधान सहायक दयानिधि उपाध्याय तथा प्रभारी यातायात पुलिस, ट्रक एसोसिएशन एवं आटो एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा डी०बी०ए० मोहम्मद रेयाज फारूकी तथा प्रवर्तन सिपाहियों के साथ परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।