अपनों के बीच सम्मानित हुए सहायक लेखाकार

उत्तर प्रदेश कारपोरेशन में सहायक लेखाकार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों का गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया l प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने फूल मालाओं से अपने पुरातन छात्रों को सम्मानित किया l प्रधानाचार्य श्री तिवारी ने कहा कि असमां परवीन , मसूद रिजवान एवं सैफुर्रहमान ने विद्यालय में इंटर वाणिज्य वर्ग से की परीक्षा पास की l अपने परिश्रम एवं लगन के बल पर छात्रों ने सहायक लेखाकार के पद पर सफलता पाई है l मऊ शहर से कुल चार छात्रों ने सफलता पाई है जिसमें से तीन छात्र डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के हैं। उनकी इस सफलता से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ है। इन पुरातन छात्रों को सम्मानित करने से वर्तमान छात्रों को काफी प्रेरणा मिलेगी। असमां परवीन ने कहा कि डीएवी इंटर कॉलेज मऊ में पढ़ना ही अपने आप में गौरव की बात होती है। हमारी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी जी और यहां के गुरुजनों को जाता है।
मसूद रिजवान एवं सैफुर्रहमान ने कहा कि उन्हें भविष्य में प्रशासनिक अफसर बनना है l उन्होंने अपनी सफलता के पीछे डीएवी इंटर कॉलेज में अनुशासन में रहते हुए किए गए अध्ययन को बतायाI कहा की इस विद्यालय में नकल विहीन, अनुशासन, परिश्रम एवं लगन से पढ़ने वाले छात्रों को काफी आगे जाने की मदद मिलती हैl
इस अवसर पर ऋषिकेश पांडेय, अनिल कुमार विमल, मनोज कुमार सिंह, अरविंद त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, शरद पांडेय, विवेक शुक्ला, राम सागर वर्मा, सुमित राय, डॉक्टर कंचन लता पांडे, अर्चना गुप्ता, माधुरी यादव,शालिनी, आनंद शुक्ला, अरविंद कुमार, बृजेश राय, मुनेंद्र सिंह, कल्पनाथ यादव, मनोज कुमार यादव ,आयुष सिंह, पवन जायसवाल, हेमंत कुमार दीक्षित, मोहम्मद तल्हा, शैलेंद्र कुमार यादव, देवानंद, आदि शिक्षक उपस्थित  रहे