-मऊ पब्लिक निजी आई.टी.आई.कॉलेज बेलचौरा जनपद, मऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासन की ओर से टेबलेट का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार राय ने प्रदान किया ।इस दौरान टेबलेट पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए।मनोज राय ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आधुनिक दौर में हमारे देश के युवा कहि पिछड़ न जाय इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे पूरे विश्व से जुड़ कर नई तकनीकों को शिखे गे और अपना व देश का विकास करेंगे।विशिष्ट अतिथि सभासद राकेश कुमार तिवारी ने कहा टैबलेट से हमारे गांव के बच्चे, बच्चियां हाईटेक होंगे उनका सर्वागीण विकास होगा नई तकनीकों को शिखा कर गॉव में रोजगार विकसित करेंगे।हर तरफ़ लोगों को रोजगार मिलेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री आनन्द प्रताप सिंह जी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के युग मे छात्रों को लिये यह टैबलेट मिल का पत्थर साबित होगा पढ़ाई व रोजगार के छेत्र में गरीब व ग्रामीण छात्रों को बहुत मददगार साबित होगा।विद्यालय प्रबंधक श्री मधुजय दुबे ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित कर धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव जी ने किया।
