अमरीका की यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाना और रिसर्च का अवसर प्राप्त होना स्कालर्स का सपना होता है।इस सपने को सच कर दिखाया मऊ की बेटी डा० सबीहा अली ने जो अमरीका की टफ़्ट्स यूनिवर्सिटी में पोस्ट डाक्टृल रिसर्च के लिए चयनित हुई हैं और आज अमरीका के लिए रवाना हो गई हैं।उनकी इस सफलता से पता चलता है कि मऊ में शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता आ रही है और यहां के छात्र, छात्राएं और स्कालर्स कामयाबी की नई इबारतें लिख रहे हैं।
डा० सबीहा अली, लेयाक़त अली इंजीनियर मोहल्ला क़ासिम पुरा की बेटी और स्व० हाजी मुनव्वर अली सेठ की पोती हैं। उन्हों ने हाई स्कूल और इन्टर मीडिएट तालीमुद्दीन निस्वां इन्टर कालेज से और बी०एस०सी० व एम०एस०सी० बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से किया। इसके बाद आई०आई०टी० दिल्ली से पी०एच०डी० कर के वह आई०सी०एम०आर० में रिसर्च असोसिएट थीं। वह भारत में आयोजित होने वाली विभिन्न रिसर्च कान्फ्रेंस में भाग लेने के अतिरिक्त जर्मनी और स्पेन में आयोजित होने वाली रिसर्च कान्फ्रेंस में भी भाग ले चुकी हैं।
उनकी इस सफलता पर सभी दोस्तों, शुभचिन्तकों और रिश्तेदारों ने बधाई दी है और अधिक सफलता और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
