रोटरी क्लब मऊ ने ज़रुरतमंदो में किया सम्पूर्ण राशन किट का वितरण

मिर्जाहाजीपुरा स्थित शारदा नारायण  क्लीनिक में रोटरी क्लब मऊ द्वारा 15 लोगों को संपूर्ण राशन कीट का वितरण किया गया। आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, मसाला, चीनी, चायपत्ती सहित 15 किग्रा कीट का वितरण रोटरी क्लब ने किया।प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ, रोटरी अध्यक्ष डा संजय सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए खाद्य सामग्री वितरित किया| समाज के लोगो को भी आगे ऐसे आना चाहिए और गरीबो के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए |जिसमे समाज में भूख से मर रहे गरीब के लिए भी कुछ अच्छा प्रयास समाज में नईं बदलाव लेके आएगा रोटरी क्लब ऐसा काम हमेशॉ करता रहेगा | समाज में हर लोगो को आगे आना चाहिए और कमजोर लोगो की मदद करते रहना चाहिए | जिससे सबमे समानता रहे