मऊ- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती दीवानी कचहरी में भी मनाई गई

जिला सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय मऊ के सभागार में माननीय जनपद न्यायाधीश, श्री रामेश्वर महोदय की अध्यक्षता में भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयन्ती/संगोष्ठी का आयोजन उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। संगोष्ठी को श्री बुद्धिसागर मि़श्र, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट नं-1, श्री रामराज, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0टी0सी0-1, श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय, सिविल जज, जूनियर डिवीजन/एफ0टी0सी0 ने डा0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन एवं उनके द्वारा गरीबों/दलितो/पिछड़ों के उत्थान के लिए किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला।
    इसके अतिरिक्त डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट मऊ के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बहादुर पाल एवं श्री ऋषिकेश सिंह, महामंत्री ने बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के 90 प्रतिशत लोगों के आबादी को बराबरी का हक दिलाने के लिए बाबा साहब ने कार्य किया।
  माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री रामेश्वर ने डा0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर ने गरीबों/दलितो/एवं शोसितों के लिए संविधान में प्राविधान किया गया है तथा पिछड़ों तथा अनुसूचित जाति के लोगो के लिए आरक्षण की व्यवस्था संविधान में किया है। डा0 अम्बेडकर ने जहाॅ तक हो सका, संविधान में प्रावधान करके गरीबों/दलितों/पिछड़ों को उनके हक के लिए कार्य किया। ऐसी स्थिति में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि डा0 अम्बेडकर द्वारा किये गये कार्य की प्रेरणा सभी लोगों को लेने की जरुरत हैं । उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा समाज के लिए किये गये कार्य अनुकरणीय है। कार्यक्रम का संचालन श्री कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ ने किया।
उक्त कार्यक्रम में दीवानी न्यायालय के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे।