उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के तत्वाधान में पंडित देवनाथ संगीत महाविद्यालय मऊ द्वारा आयोजित शास्त्रीय संगीत की संभागीय प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी भवन मऊ के सभागार में किया गया। इस प्रतियोगिता में मऊ,आज़मगढ़ और बलिया तीनो जिले के कुल 36प्रतिभागियों ने क्रमशःबाल वर्ग, किशोर वर्ग और युवा वर्ग में अपना प्रदर्शन दिया ,जिसमे गायन, वादन तथा नृत्य संगीत की तीनों विधायें शामिल रही। पंडित देवनाथ संगीत महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष पंडित गिरिजा शंकर त्रिपाठी व प्रशिक्षक श्री ब्रजेन्द्र त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
निर्णायक मंडल के सदस्यों में लखनऊ भातखण्डे विश्वविद्यालय से आये इलियाज़ खान जी ,लखनऊ से विकास पांडेय जी,शेख मोहम्मद इब्राहिम, मौजूद रहे तथा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का बहुत बारीक़ी के साथ निर्णय किया साथ मे संगीत नाटक अकादमी लखनऊ से आये श्री अनिल कुमार जी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का रिजल्ट --
बाल वर्ग ख्याल-हरिप्रिया (प्रथम)
अंचल गौण (द्वितीय)
लक्ष्य सौरभ
सौम्या (तृतिय)
बाल वर्ग तबला----
रुद्रांश सिंह - प्रथम
कन्हैया पांडेय- प्रथम
यज्ञेश - द्वितीय
किशोरवर्ग ख्याल- दुर्गेश यादव
(प्रथम)
रक्षा त्रिपाठी (द्वितीय)
अनुष्का सिंह (तृतीय)
श्वेता राय (तृतीय)
किशोर वर्ग ठुमरी - दुर्गेश यादव
(प्रथम)
आलोक दीक्षित(द्वितीय
सुधांशु ( तृतीय)
युवावर्ग ख्याल-
हरिगोविंद चौहान
(प्रथम)
किशोरवर्ग तबला - प्रेमचंद (प्रथम)
शिवानंद शर्मा
(द्वितीय)
सुधांशु(तृतीय)
अंत मे भातखण्डे विश्वविद्यालय से आये इलियाज़ खान साहब का सुमधुर गायन बहुत ही कर्णप्रिय रहा , जो सभी प्रतिभागियों के लिए बहुत प्रेरणादायी रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन खुद श्री ब्रजेन्द्र त्रिपाठी जी ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ कालिका मौर्य , संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री श्री प्रमोद राय जी , राजीव चौबे जी , विनोद जी, बनारस से आये आलोक कुमार जी , के अलावा प्रतिभागी श्वेता राय, अनुष्का सिंह,रक्षा त्रिपाठी, दुर्गेश यादव, मधुकर अमित,जीशान, धर्मेंद्र कुमार, हरिगोविंद चौहान, , अतुल यादव आदि उपस्थित रहे।
