मऊ जनपद के रतनपुरा बाज़ार में में डा0 भीमराव अम्बेडकर के जयंती के पूर्व संध्या पर एक गोष्ठी/जनसभा का आयोजन किया गया।तथा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा को आरंभ किया गया। जिसमें वक्ताओं ने संविधान के शिल्पी बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने- अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि चीनी मिल घोसी के संचालक मंडल के डायरेक्टर कामरेड शेख हिसामुद्दीन ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और आज के राजनैतिक परिवेश पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों का आह्वान करते हुए देश में दोहरी शिक्षा प्रणाली को समाप्त करने,सबको शिक्षा ,रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।
कामरेड देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने सम्विधान द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारों को समाज के नीचले पायदान पर जी रहे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की वक़ालत की।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव निसार अहमद ने बताते हुए कहां की जलियांवाला बाग में बैसाखी का त्यौहार मनाने गए लोगों पर अंग्रेजी हुकूमत ने गोलियां चलाकर नरसंहार किया,जिससे देश उबल उठा। अंग्रेजी हुकूमत ने यह समझा कि लोग हमारे द्वारा थोपे गए रोलेट ऐक्ट का विरोध करने के लिए इकठ्ठा हुए हैं।रोलेक्ट ऐक्ट एक काला कानून था जो अंग्रेजी सरकार ने दमन के इरादे से लागू किया था।इस एक्ट में विना जुर्म ,बिना अपराध के किसी भी व्यक्ति को गिरफतार किया जा सकता था।देश में इस कानून का बड़े पैमाने पर विरोध चल रहा था।उसी दौरान यह भीषण नरसंहार जनरल डायर के अगुवाई में किया गया था।जिसका बदला शहीद उधम सिंह ने जनरल डायर को गोलियों से छलनी करके लिया था।
आज ही के ऐतिहासिक दिवस पर मंडल आयोग के अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद ,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल को क्रूर काल ने कवलित कर लिया था।आज उन्हीं की देन है कि पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण का लाभ मिल रहा है।
बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्व नाथ प्रताप सिंह ने देकर एक बड़ा ही सराहनीय काम किया।
बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने लोगों को शिक्षित,संगठित, और संघर्षी होने का मूलमंत्र दिया जिसे आत्मसात करने की आवश्यकता पर संचालक जितेन्द्र राजभर ने जनमानस का सीधा आवाहन किया।
सपा के मन्नू यादव,कामरेड शेर मुहम्मद, रामअशीष चौहान, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभा में मुख्यरुप से अच्छे लाल भारती,रमाकांत राजभर,यशवंत यादव,रामप्यारे राम,इशहाक मास्टर,संतोष यादव मुन्ना,सतीश यादव, सहित हज़ारों लोग उपस्थित रहे।
सभा की अध्यक्षता बयो वृद्ध नेता कामरेड सुखनंदन चौहान ने करते हुए उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।अंत में उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब सहित जलियांवाला बाग़ के शहीदों एवं मंडल मसीहा बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल को श्रद्धांजलि देकर अपनी ओर से कृतज्ञता व्यक्त किया।
