अग्निशमन विभाग मऊ द्वारा अग्निशमन सेवा दिवस पर अग्निशमन सेवा के शहीदों को याद किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री सुभाष कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री धनन्जय मिश्र सहित अग्निशमन सेवा एवं पुलिस बल के जवानों द्वारा सलामी देकर श्रद्धांजली दी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत अग्निसुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गयी ।
