मऊ-भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत कांशी राम आवास भुजौटी में सरकारी राशन की दुकान पर पहुंच कर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने लाभार्थियों को निःशुल्क अन्न वितरण किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ से अधिक लोग नि:शुल्क राशन की 'डबल डोज' से सतत् लाभान्वित हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सतत अंत्योदय के पथ पर अग्रसर है। हमारी सरकार का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के अपने सभी नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर अपनी नीतियां निर्धारित करती है।
हमारे सरकार की नीतियां लक्ष्य अंत्योदय पथ्य अंत्योदय, तथा प्रण अंत्योदय पर आधारित है। ऐसी नीतियों के कारण ही हमारे विजय का क्रम जारी है। गरीबो का पेट भरने के लिए हम सभी हृदय से मोदी जी और योगी जी को धन्यवाद देते हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक सिंह तथा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे