निसार अहमद को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी( लोहिया) का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में जोश

निसार अहमद को बधाई देने वालों का लगा तांता                                          प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के *राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव* के निर्देश पर मऊ जनपद के रतनपुरा क्षेत्र के निवासी समाजवादी नेता और माननीय स्वर्गीय हरिकेवल प्रसाद(सांसद) के प्रतिनिधि रहे ,बहुमुखी प्रतिभा के धनी ,सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने वाले लोकप्रिय नेता *निसार अहमद* को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)के प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनता में भी भारी खुशी तथा जबरदस्त उत्साह व्याप्त है। प्रसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि *निसार अहमद* को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव नामित किए जाने से प्रसपा जनपद/और प्रदेश में और मजबूत होगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़कर प्रसपा का झंडा बुलंद होगा । 
इस दौरान *निसार अहमद* को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रसपा नेता और आज़मगढ़ के सह मंडल प्रभारी *विद्युत प्रकाश यादव , विजयशंकर यादव जिलाध्यक्ष, हरिंद्र राजभर,इर्फान मलिक, मऊ के नसीम अहमद, यशवंत यादव, शिवाशंकर सिंह,कृष्णा सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,समशेर अंसारी,हम्माद राईनी,दद्दन सिंह,अवधेश यादव*,समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने *निसार अहमद* को बधाई देते हुए आशा एवं विश्वास व्यक्त किया कि इससे प्रसपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होगा। तथा प्रसपा सहित गठबंधन को भी आगामी विधानसभा चुनाव में और मजबूती मिलेगी। सभी लोगों ने निसार अहमद पर विश्वास बनाये रखने के लिए *माननीय शिवपाल सिंह यादव जी, तथा आदित्य यादव जी* सहित*केंद्रीय तथा प्रांतीय नेतृत्व* का *हार्दिक आभार* व्यक्त किया है।
*निसार अहमद*, को प्रसपा का प्रदेश सचिव नामित होने का अधिकारिक पत्र देते लखनऊ के कार्यालय में प्रसपा के प्रमुख महा सचिव पीसीएफ के डायरेक्टर तथा इफ्को के चेयरमैन *आदित्य यादव जी* तथा प्रसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष *चौधरी रिछपाल सिंह जी* इस मौके पर कार्यालय प्रभारी *इं० अरविंद कुमार यादव* सहित बहुत से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।