शारदा नारायन हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती

शारदा नारायन हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती
युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती आज शारदा नारायन हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। अस्पताल सभागार में स्वामी विवेकानंद जयंती पर चेयरमैन डॉ संजय सिंह ने स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा उनकी जीवनी एव देशभक्ति पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमरीका के शिकागो में हुए एक आयोजन में प्रभावशाली भाषण देते हुए भारतवर्ष को विश्व गुरु के रूप स्थापित करते हुए भारत की क्षमता का लोहा मनवाया था। उन्होंने देश और समाज को नई और विकासशील दिशा की ओर अग्रसर करने में अहम योगदान दिया था। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। हिंदू धर्म औऱ आध्यात्म की आधुनिक और प्रेरणादायी व्याख्या करने में स्वामी विवेकानंद का अहम योगदान है। आगे डॉ सिंह ने कहा कि छात्र व युवाओं पर परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है और अगर हम स्वामी जी के विचारो को लेकर आगे बढ़े तो हमें सफल होने से कोई नहीं रिक सकता है। इस मौके पर डॉ एकीका सिंह ,डॉ सुजीत सिंह ,डॉ राहुल कुमार ,डॉ रुपेश०के० सिंह ने स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एव पुष्प अर्पित किया।