सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिकटीया मऊ में खोज-2 छात्र वृत्ति परीक्षा का सफल हुआ आयोजन

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मऊ सिकटीया सेंट जेवियर्स स्कूल में "खोज-2 छात्रवृत्ति परीक्षा" का सफल एवं भव्य आयोजन सम्पन्न शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 1 से 11 तक के वि‌द्यार्थिों के लिए आयोजित "खोज-2 छात्रवृत्ति परीक्षा" का सफल एवं भव्य आयोजन सम्पन्न हो गया। इस परीक्षा में शहर एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वि‌द्यालय परिसर में परीक्षा के दौरान अनुशासन, शांति एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला। परीक्षा का उ‌द्देश्य वि‌द्यार्थियों की शैक्षिक योग्यता का आकलन कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।