मऊ--बच्चे देश के भविष्य हैं इन्हीं बच्चों में से कोई जज बन सकता है, कोई राजनेता बन सकता है-

बच्चे देश के भविष्य हैं इन्हीं बच्चों में से कोई जज बन सकता है, कोई राजनेता बन सकता है या किसी विभाग में बड़ा अफसर बन कर आगे बढ़ सकता है । सभी बच्चों को अपने आत्मविश्वास को कायम रखना चाहिए व अपने लगन व मेहनत से पूरी क्षमता से कार्य करते हुए सदा आगे पढ़ने की सोच रखनी चाहिए। प्रतिस्पर्धा सदैव सार्थक होनी चाहिए। वही बच्चे सदैव आगे बढ़ते हैं जो कि विनर की सोच रखते हैं, थक के हारना नहीं चाहिए, बच्चों को सदा आगे बढ़ते रहने के लिए सोचना चाहिए।
 यह बातें रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा आयोजित अभ्युदय कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आये सचिव जिला विधिक प्राधिकरण के श्री कुंवर दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहीं। बाल दिवस 14 नवंबर के अवसर पर हिंदी भवन के प्रांगण में अभुदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों के प्रतिभा को सामने लाने के उदेश्य से किया गया था। इस कार्यक्रम में क्लास 3 से 5 व 6 से 8 के 40 स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया।
 जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, राष्ट्र भक्ति गीत प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
 कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन करके किया। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम संयोजक रो राकेश गर्ग ने कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए बताया कि प्राथमिक स्कूल के बच्चों में बहुत ही प्रतिभा होती है । वे अपनी प्रतिभा दिखाने से वंचित रह जाते हैं। जरूरत है उन्हें सामने सामने लाकर उत्साहित करने की, जिससे कि वह आगे आकर अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।रोटरी क्लब प्राइड मऊ ने इन्ही प्रतिभाशाली बच्चों को एक मंच प्रदान किया जहां पर आकर यह प्रतिभाशाली बच्चे अपनी प्रतिभा दिखा सकें। इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय रैनि, चोरपा कला, काइया, रतनपुरा, मठ मोहम्मदपुर, नगरीपार बढ़ावे, रहजानियां, अमिला प्रथम, उपरौली, तेंदुली परसूपुर, रकौली, जमालपुर, गौरीडीह, कामपोजिट विद्यालय मुंशी पुरा बॉयज, हकीकतपुर, जमालपुर नगर क्षेत्र, अमिला, मोहम्मदाबाद गोहना, रणवीरपुर, देई थान कोपागंज, तेंदुली, रानीपुर, करोली, रसूलपुर के बच्चों ने प्रतिभागन किया।
 सभी बच्चों ने अपने नन्हों हाथों से बहुत ही सुंदर पेंटिंग बनाई इसे देखकर सभी सदस्यों को काफी प्रसन्नता हुई, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व देश भक्ति गान प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी बच्चों ने बड़े मेहनत से कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयारी की थी, इसका परिणाम सभी को देखने को मिला। कार्यक्रम का शीर्षक आज़ादी के 75 वर्षगांठ पर मनाया जा रहे अमृत महोत्सव पर था।
कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व प्रथम द्वितीय तृतीय विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह व पुरस्कार प्रदान किया गया। बच्चों को प्रेरित करते हुए अपने संबोधन में डॉक्टर सर्वेश पांडे ने उन्हें जीवन में सदैव आगे रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को कहा कि सभी बच्चों को सदैव सभी कार्य में अग्रणी रहना चाहिए, जो भी बच्चे कार्यों में तत्पर रहते हैं वही इतिहास रचते हैं, तत्परता सबसे सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी होती है, यह जरूरी नहीं है कि आज जो बच्चे पुरस्कृत नहीं हुए हैं वह कमजोर है वह मेहनत करके अगली प्रतियोगिता में आगे आ सकते हैं बस आवश्यकता है सतत प्रयास की जो कि उन्हें करते रहना चाहिए।
 कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने सभी प्रतियोगिताओं व उनके साथ आए शिक्षक गणों को विशेष रुप से सनबीम स्कूल के प्रिंसिपल मेहनाज़ अली व समस्त स्टाफ का धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में सनबीम स्कूल मऊ का विशेष सहयोग था जिसके बिना कार्यक्रम संभव नहीं हो सकता था। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रो सुशील अग्रवाल, सचिव जितेंद्र राखोलिया, कार्यक्रम संयोजक रो राकेश गर्ग, सदस्य रो कृष्ण खंडेलवाल, रो अतुल जायसवाल ,रो डॉ रघुनंदन अग्रवाल ,रो विनोद वर्मा ,रो कृष्ण खंडेलवाल ,रो रत्नेश सिन्हा रो डॉ एस एन खत्री, रो अजय अग्रवाल, रो गिरिराज शरण अग्रवाल, रो रमेश पांडे, रो सौरभ मद्धेशिया ,रो विशाल शर्मा रो डॉक्टर जी एस अग्रवाल, रो आजाद यादव, आदि सदस्य उपस्थित थे।