मऊ -जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदारा गांव के पश्चिमी मुहल्ले में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन कर घर वापस आ रही डीजे वाली गाड़ी हाई करेंट की चपेट में आ गई।
इस हादसे में सोनू खरवार पुत्र हसंराज खरवार, शुभम् पांडे पुत्र प्रेमनाथ पांडे, दीपक शर्मा पुत्र रमेश शर्मा, छोटू सिंह पुत्र मनोज सिंह सहित चार लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
घायलों में दो की हालत गंभीर देखकर उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

