शारदा नारायन हास्पिटल में एक प्रेस वार्ता का अयोजन किया गया जिसमें रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष व शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 संजय सिंह ने बताया कि 14 नवम्बर विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मऊ व शारदा नारायन हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में लोगो को जागरूक करने के लिए वाक फार डायबिटिज पैदल यात्रा का आयोजन किया गया है जो डा0 भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम से होते हुए शारदा नारायन हास्पिटल तक चलेगा इस के उपरान्त डायबिटिज जॉच हेल्थ मेला का आयोजन किया गया है जिसमें निःशुल्क मधुमेह कि जॉच व पम्पफलेट,के माध्यम से लोगो को मधुमेह के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर डा0 सिंह ने कहा कि विश्व मधुमेह दिवस लोगो को इस बिमारी के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है अब तक 62 मिलियन से ज्यादा लोग भारत में मधुमेह से पीड़ित है भारत के साथ.साथ अन्य देश भी इसकी भयावता से परेशान है मधुमेह धीरे धीरे एक खतरनाक बिमारी का रूप लेती जा रही है । मधुमेंह अब कम उम्र के लोगो में भी तेजी से फैल रहा है इस लिए मधुमेह के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करने कि आवश्यकता है जिसके लिए विश्व मधुमेह के दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब के द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

