पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना *सरायलखंसी* पुलिस को चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 542/21 धारा 302,201,120बी भादवि में वांछित अभियुक्तगण योगेश शर्मा, विपिन शर्मा, मुकेश शर्मा पुत्रगण भरत शर्मा निवासीगण भार थाना सरायलखंसी जनपद मऊ के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक लोहे की कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।
आपको बता दे कि भार गांव में एक युवक का शव गांव के पास ही एक कुएं में मिलने की सूचना मिली जिसकी जांच की गयी तो पता चला कि उक्त शव गांव के ही दिलीप पाण्डेय पुत्र रामाश्रय पाण्डेय निवासी भार थाना सरायलखंसी की है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पूर्व में ही गुमशुदगी दर्ज है। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर दो नामजद व एक अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 542/21 धारा 302,201,120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही थी।
वही अभियुक्तों से जब कड़ाई से पुछताछ किया गया तो बताया कि योगेश शर्मा व मुकेश शर्मा द्वारा हत्या किया गया है और विपिन शर्मा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल योगेश शर्मा को देकर साजिश रचकर हत्या करवाया गया है।

