मऊ --मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गरीबों में भोजन बांटकर जन्मदिन मनाया गया

 समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 गरीबो के मसीहा कहे जाने वाले धरती पुत्र मा0 मुलायम सिंह यादव ( नेता जी ) जी के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड संगठन मऊ के तरफ से मऊ नगर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, ओवरब्रिज , आदि जगहों पर निर्धन व जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन बाँट कर मा0 नेता जी का जन्मदिन मनाया गया जिलाध्यक्ष शहनवाज आलम मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी नेता जी 83वे जन्मदिन पर गरीब जरूरमंद लोगो को भोजन वितरण कर के नेता जी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह व उमंग से मनाया गया यूथ बिग्रेड के पदाधिकारी अभिषेक मद्धेशिया ने बताया कि नेता जी हमेशा गरीब, मजदूर, बुनकर और असहायों का साथ दिया है और उनके आवाज को अपनी आवाज़ बनाकर संघर्ष किया है। वर्तमान शासनकाल में दलित,गरीब मजदूर, बुनकर, किसान और नौजवान सभी के साथ छल करते हुए उन्हें झूठोफोबिया और महंगाई बेरोजगारी के आग में झोंका जा रहा है इस अवसर पर अभिनेश सिंह( विवेक) , प्रीतम मद्धेशिया, रामलखन चौहान, जफर अंसारी,राजबहादुर सिंह,फरहान खान, शशांक चंद्रा, शाहिद जमाल, राजेश सोनकर, अंकित मद्धेशिया, अंगद पाल, दिवाकर यादव, शादाब अंसारी ,अर्जुन कुमार, मनीष मद्धेशिया, शकील खान, दर्जनों यूथ बिग्रेड के पदाधिकारी मौजूद रहे