मऊ -समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबुआसिम आजमी का 22 नंबर को मऊ जनपद में होगा आगमन

 
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबु आसिम आजमी परिवर्तन यात्रा के सातवें चरण में चंदौली 20 नवंबर, वाराणसी 21 नोवमंबर, मऊ 22 नवंबर और सुल्तान पुर का दौरा 23 नवंबर को करेंगे।

इसी कड़ी में सुबह 10.30 बजे बढुवा   गोदाम मऊ में जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी धर्मप्रकाश यादव द्वारा अबुआसीम आजमी का स्वागत किया जाएगा। 11 बजे दिन में पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल के आवास "मस्कन" पर पत्रकार वार्ता करेंगे और वहीं 11.30 बजे पार्टी के नेताओ और मुस्लिम बुद्धिजीवियों से बात चीत करके राजनैतिक पारे का अंकल करेंगे। 12 बजे मुरलीधर यादव के आवास पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन का केक कटेंगे। श्री आजमी 12.30 बजे अदरी के मदरसा सईदिया में शिक्षक भवन का शिलान्यास करेंगे। 2.30 बजे श्री आसिम आजमी ढिलई फिरोजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे और वहीं से मोहम्मदाबाद गोहना के लिए प्रस्थान करेंगे।
साभार -अरशद जमाल पूर्व चेयरमैन मऊ